HARYANA NEWS: ‘अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो कांग्रेस ही गिरेंगी’ पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: ‘अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो कांग्रेस ही गिरेंगी’ पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल जिले के लोखेड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने निर्दलीय विधायकों का कांग्रेस को समर्थन देने पर कहा कि वे निर्दलीय हैं, हम क्या कर सकते हैं। ये(कांग्रेस) अपनों को संभाल कर रखें। जिस दिन हिसाब खुल गया उस दिन इनको समझ में आएगा कि हमारे संपर्क में कितने हैं। अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो वे(कांग्रेस) ही गिरेंगे। उनके और बाकी दलों के कितने लोग हमारे साथ खड़े होंगे ये उन्हें नहीं पता हमें पता है।"

मनोहर लाल ने कहा कि यह चुनाव का माहौल कोन किधर जाता किधर नही यह अंतर बनने वाला नही, बहुत से विधायक हमारे संपर्क में भी है इसलिये कोई चिंता ना करें। कब कोई क्या करेगा यह तब पता चलेगा चुनाव अभी लम्बा चलेगा। उन्होंने कहा कि जनता का मिल रहा है प्यार सुबह से ही जनता स्वागत कर रही, लोगो की भीड़ जनता का प्यार करनाल की सीट बीजेपी बड़े मार्जन से जीतेगी।

हरियाणा सरकार का बिगड़ा गणित

अब निर्दलीय विधायकों की ओर से भाजपा से समर्थन वापस लेने के बाद हरियाणा सरकार का गणित बिगड़ गया है। दरअसल,  इस समय समय विधायकों की संख्या 88 है। बहुमत का 45 है। भाजपा के पास 40 विधायक है। साथ ही 2 निर्दलीय विधायकों के साथ एचएलपी विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन मिल रहा है। मौजूदा सरकार के पास बहुमत से दो विधायक कम है। वहीं 22 अगस्त तक सरकार पर कोई असर नहीं होगा। क्योंकि 22 फरवरी 2022 तक सरकार के खिलाफ अविश्वास पत्र लाया गया था। इसके अब 6 महीने बाद एक बार फिर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया जाएगा।

Leave a comment