हरियाणा : शोभा यात्रा निकालने को लेकर सीएम मनोहर लाल का बयान, बोले- सिर्फ ब्रजमंडल यात्रा की अनुमति...

हरियाणा : शोभा यात्रा निकालने को लेकर सीएम मनोहर लाल का बयान, बोले- सिर्फ ब्रजमंडल यात्रा की अनुमति...

Haryan News: हरियाणा के नूहं की ब्रज मंडल यात्रा को लेकर  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि ब्रज मंडल यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। सावन का महीना है सभी लोगों की श्रद्धा है इसलिए मंदिरों में जलाभिषेक करने की अनुमति रहेगी। सभी लोग अपने-अपने स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक कर सकेंगे।

कानून के लिहाज से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई

सीएम ने कहा पिछले दिनों नूहं में जो घटनाक्रम हुआ है इसके चलते कानून व्यवस्था के लिहाज से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, महिला कोच द्वारा हरियाणा के मंत्री सरदार संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप मामले में पीड़ित परिवार द्वारा मंत्री के बर्खास्तगी की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि ह मामला अभी कोर्ट में लंबित है ऐसे में टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

घटना में शामिल 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया

नूंह में हिंसा के दौरान फायरिंग, आगजनी और पथराव की घटनाएं हुई थीं। दर्जनों गाड़ियों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। नल्हड़ शिव मंदिर पहुंचे लोगों के कार भी हमले का शिकार हुए थे। वाहनों को उपद्रवियों ने आग लगाकर फूंक दिया था। इस सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a comment