Hartalika teej 2023: हरतालिका तीज व्रत कब हैं? जानिए तिथि, पूजा मुहूर्त और विधि

Hartalika teej 2023:  हरतालिका तीज व्रत कब हैं? जानिए तिथि, पूजा मुहूर्त और विधि

Hartalika teej 2023: हिन्दू धर्म में हरतालिका तीज व्रत का विशेष महत्व होता हैं। साल में तीन बार तीज का व्रत रखा जाता हैं। हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता हैं। इस साल 18 सितंबर को रखा जाएगा ये तीनों व्रत महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र, संतान की तरक्की और परिवार की खुशहाली के लिए रखती हैं।

हरतालिका की तिथि और पूजा विधि

भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 17 सितंबर को हो रही हैं। इस दिन सुबह 11 बजकर 08 मिनट से तीज की तिथि की शुरुआत होगी। वहीं, 18 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक तीज की तिथि रहेगी। उदया तिथि की वजह से हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023, सोमवार को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज का महत्व

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पूजा के पहले सोलह श्रृंगार करती हैं और लाल रंग के कपड़े पहनती हैं। इसके बाद चौकी बिछा कर मंडप तैयार कर मां पार्वती, शिवजी और गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा बना कर। धूप, दीप, सिंदूर, फल, फूल, नारियल और श्रृंगार का सामान चढ़ा कर विधि विधान से पूजा कर कथा सुनें और फिर आरती करें।  

व्रत का भोग कैसे बनाएं

हरतालिका तीज पर हर राज्य में अलग-अलग तरह के पकवान बनाकर भोग में चढ़ाया जाता हैं। उत्तर भारत में इस दिन महिलाएं भगवान शिव को जौ के सत्तू का लड्डू बनाकर भोग लगाती हैं। इसे बनाने के लिए जौ के सत्तू को परात में छान लेते हैं। अब इसमें गुड़ का पाउडर या गुड़ को मिलाएं। इसमें घी डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिला कर इसे मसलें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर इनके लड्डू बनाएं।   

Leave a comment