Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में सरकारी कामकाज होगा और आसान, अब छुट्टी से लेकर फाइल मूवमेंट तक डिजिटल सिस्टम से होगा काम

हरियाणा में सरकारी कामकाज होगा और आसान, अब छुट्टी से लेकर फाइल मूवमेंट तक डिजिटल सिस्टम से होगा काम

Haryana News: सरकारी कार्यालयों में कामकाज को तेज, पारदर्शी और आसान बनाने के लिए जिला प्रशासन ने डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इसी उद्देश्य से एचआरएमएस, ई-ऑफिस प्रणाली और इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर लीव मैनेजमेंट को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कर्मचारियों के अवकाश से जुड़े आवेदन और उनकी मंजूरी की पूरी प्रक्रिया अब इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से ही की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालयों में फाइलों की आवाजाही यानी फाइल मूवमेंट ई-ऑफिस प्रणाली के जरिए ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दे रही है। इंट्रा हरियाणा पोर्टल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

सरकारी कामों में आएगी तेजी 

कार्यशाला में बताया गया कि एचआरएमएस और इंट्रा हरियाणा पोर्टल के जरिए कर्मचारियों के अवकाश, सेवा रिकॉर्ड और अन्य प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकता है। इससे सरकारी कामों में तेजी आएगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और कागजी प्रक्रिया को कम किया जा सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कर्मचारियों के अवकाश आवेदन समय पर निपटाए जाएं, ताकि किसी भी कर्मचारी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्या है लीव मैनेजमेंट की प्रक्रिया?

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को पोर्टल पर लीव मैनेजमेंट की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इसमें लॉगिन करने, छुट्टी के लिए आवेदन करने, आवेदन को मंजूरी देने और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशासन ने सभी विभागों से अपील की कि वे डिजिटल प्रणाली का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और सरकारी कामकाज को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर बनाएं। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, सीएमजीजीए अमोल, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Also read: अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक, यात्रियों को मिलेगी AC बस सेवा; यहां देखें किराया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं सचेतक ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, सीएम ने जताया आभार

बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री संजीव चौरसिया, सचेतक श्री राणा रणधीर सिंह, सचेतक श्रीमती गायत्री देवी एवं सचेतक श्री रत्नेश कुशवाहा ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।

Bihar News:बिहार के 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने जारी की MSME नीति 2026

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 1 करोड़ परिवारों को उद्यमिता और आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 8 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उन्होंने लाभार्थियों को किस्त की राशि अंतरित की। इस दौरान बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण भी किया गया।

Uttrakhand News: बागेश्वर में सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

बागेश्वर में पांचवें राज्य स्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शानदार आगाज हुआ है। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडलसेरावार्ड  स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast