Tiger Shroff firing: बीते दिन 18 अक्टूबर 2026 रविवार शाम को मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ। तीन बाइक सवार हमलावरों ने उनकी BMW कार पर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि गनीमत यह रही कि टाइगर को गोली छू भी नहीं पाई, लेकिन मामूली चोट जरूर लगी है। तो वहीं, इस हादसे में एक्टर के ड्राइवर घायल हो गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस मे जांच शुरु कर दी है। बता दें, इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। दूसरी तरफ सलमान खान को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सलमान खान ने अपने आगामी शो बिग बॉस से दूरी बना ली है।
Also read: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले आधे घंटे तक रुके हमलावर? चश्मदीद ने खोले घटना के राज
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधू ने सोशल मीडिया पोस्ट और वॉयस नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली। इस हमले का कारण टाइगर का सलमान के साथ काम करना है। वायरल पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि टाइगर को पहले चेतावनी दी गई थी कि वे सलमान खान के साथ काम न करें, लेकिन उन्होंने नहीं माना। गैंग ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी दी कि सलमान खान के साथ काम करने वाले अगले निशाने पर होंगे। फिलहाल पुलिस इस दावे की पुष्टि कर रही है और मामले की जांच कर रही है।
बिग बॉस 20 से बनाई दूरी?
इसी बीच सलमान खान और बिग बॉस 20 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया। बता दें, रविवार रात ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान या उसके बाद सलमान खान ने घरवालों को बताया कि वे अगले हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी शो होस्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान अपनी अपकमिंग ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग में बिजी है।