इंडिया बनाम भारत विवाद पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम...

इंडिया बनाम भारत विवाद पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम...

Kangna Ranaut On Bharat: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इस कंगना ने देश में चल रहे भारत बनाम इंडिया विवाद को लेकर अपनी राय फैंस के साथ साझा की है। कंगना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे लेकर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत नाम ज्यादा सार्थक है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा, "क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया, क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी।"

दरअसल कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि क्यों भारत नाम होना चाहिए। हालांकि कंगना का ये बयान दो साल पहले का बताया जा रहा है। उन्होंने 2 साल पहले सुझाव दिया था कि देश का नाम इंडिया हटा कर भारत रखना चाहिए। अपने पुराने बयान के साथ कंगना ने ट्वीट किया औक कुछ लोग इसे काला जादू कहते है। यह बस ग्रे मैटर है। सभी को बधाई। एक गुलाम नाम से मुक्ति। जय भारत।  

इंडिया बनाम भारत पर कंगना का बड़ा बयान

वहीं कंगना ने एक और लंबा नोट साझा किया और बताया कि भारत नाम इंडिया से अधिक सार्थक क्यों है? उन्होंने लिखा, “इस नाम में (इंडिया) प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले, वे 'सिंधु' का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ा के 'इंडस' कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया।” उन्होंने आगे कहा, “महाभारत के समय से कुरुक्षेत्र के महान युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे तो वे हमें इंदु सिंधु क्यों कह रहे थे??

एक्ट्रेस ने इंडिया का बताया सही अर्थ

उन्होंने आगे कहा कि साथ ही, भारत नाम इतना सार्थक है। इंडिया का अर्थ क्या है?” अभिनेत्री ने निष्कर्ष निकाला, “मुझे पता है कि वे रेड इंडियन कहते थे, क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया, क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। पुराने जमाने में भी शब्दकोशों में इंडियन का अर्थ गुलाम बताया जाता था। हाल ही में इसे बदल दिया गया है। इसके अलावा, यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।”

Leave a comment