नए साल पर मोदी सरकार ने जनता को दिया उपहार, कम हो गए LPG सिलेंडर के दाम

नए साल पर मोदी सरकार ने जनता को दिया उपहार, कम हो गए LPG सिलेंडर के दाम

LPG Prices: नए साल के मौके पर केंद्र सरकार ने देश की जनता को छोटी राहत दी है। एक बार फिर 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर में कटौती दर्ज की गई है। पिछले एक महीने में दूसरी बार सिलेंडर के दामों कटौती की गई है। वहीं राजधानी में  गैस सिलेंडर के दाम 1.5 रुपए की कटौती की गई है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपए में बिकेगा।

सरकार ते कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की है। हालंकि में एलपीजी सिलेंडर में किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं की है। इससे पहले 22 दिसंबर को सिलेंडर के दामों में कटौती की थी। जब  19 किलो वाले सिलेंडर में 30.50 रुपये की कटौती की गई थी। उससे पहले 1 दिसंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ था।

अन्य महानगरों के पहले और अब के दाम

कोलकाता- 1868.50 - 1,869

मुंबई-    1,710  -  1,708.50

चेन्नई-   1,929  - 1,924.50

दिल्ली-   1757 – 1755.50

 

घरेलू सिलेंडर के भाव स्थिर

हर साल की तरह लोगों को उम्मीद थी कि इस बार भी नए साल पर घरेलू सिलेंडर के दामों में कटौती की जाएगी। लेकिन उनको निराश हाथ लगी है। नए साल के पहले दिन सिलेंरड के दामों में कोई कमी दर्ज नहीं की गई है। घरेलू सिलेंडर पर आखिरी बार 30 अगस्त को कटौती की गई थी। जिसके बाद अभी उनके दामों में कोई उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये में बिक रहा है। वहीं इसका भाव चेन्नई में 918.50 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और कोलकाता में 929 रुपये है।

Leave a comment