चिराग-सात्विकसाईराज को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों के नाम शामिल, यहां चेक करें लिस्ट

चिराग-सात्विकसाईराज को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों के नाम शामिल, यहां चेक करें लिस्ट

Arjun Award players list: खेल मंत्रालय ने इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस लिस्ट में मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा।

दरअसल 9जनवरी 2024को सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित किया गया है। यह राष्ट्रपति भवन में किया गया है। जिसमें सभी एथलीट्स को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी खेल मंत्रालय ने की है। खेल मंत्रालय के मुताबिक, इस बार मोहम्मद शमी समेत 26एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

खेल मंत्रालय ने बताया है कि समितियों की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना गया है. मंत्रालय ने सभी अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट भी जारी की है।

अर्जुन अवॉर्डखिलाड़ियों के नामों की लिस्ट

1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)

2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)

3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)

4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)

5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)

6. आर वैशाली (शतरंज)

7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)

8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)

9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)

10. दीक्षा डागर (गोल्फ)

11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)

12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)

13. पवन कुमार (कबड्डी)

14. रितु नेगी (कबड्डी)

15. नसरीन (खो-खो)

16. पिंकी (लॉन बाउल्स)

17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)

18. ईशा सिंह (शूटिंग)

19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)

20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)

21. सुनील कुमार (कुश्ती)

22. अंतिम (कुश्ती)

23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)

24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)

25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)

26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

Leave a comment