छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के दिन दो लड़कियों के साथ 10 लड़कों ने की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के दिन दो लड़कियों के साथ 10 लड़कों ने की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखीं बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के दिन दस दरिंदों ने दो मासूम लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों लड़किया सगी बहने हैं और वारदात के समय अपने बड़े भाई को राखी बांधकर वापस लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने चाकू की नोक पर पहले मोबाइल और पर्स लूटी और फिर इन दोनों लड़कियों को बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

 इस पूरे मामले में पीड़ित लड़कियों ने मंदिर हसौद थाना पुलिस में गुरुवार की देर रात शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर भाई के घर राखी बांधने गई थी। वहां से भानसोज के रास्ते रायपुर लौटते समय बाइक सवार 3 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद इन बदमाशों ने चाकू की नोक पर रखकर हमारा सामान लूट लिया।

10 आरोपियों ने लड़कियों के साथ बारी-बारी किया रेप

दरअसल, उस समय मौके पर 3 आरोपी मौजूद थे। इतने में ही 4 बाइक पर 8 बदमाश सवार होकर और आ गए। इन सभी बदमाशों ने उन दोनों को जान से मारने का डर दिखाकर सड़क से दूर ले गए और फिर सभी आरोपियों ने बारी-बारी से दोनों मासूमों के साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसकी उम्र 22 साल है। जबकि, उसकी छोटी बहन 16 साल की हैं। वारदात के समय दोनों बुरी तरह चीखती रही। लेकिन किसी ने भी उनकी चींख पुकार नहीं सुनी, ना ही किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश की।

आरोपियों ने करीब 3 घंटे तक वारदात की

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने उन्हो रात करीब 8 बजे काबू किया था। आरोपियों ने करीब 3 घंटे तक लड़कियों का शोषण किया। उन्हें बेसुध हालत में छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल शहर का बाहरी इलाका है और अकसर सूनसान पड़ा रहता हैँ। इसलिए इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारत की राष्ट्रपति का दो दिवसीय दौरा चल रहा हैं। इस घटना के बाद से छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर उठे कई सवाल

इस वारदात के बाद सवाल कानून व्यवस्था पर सवाल इसलिए भी उठाए जा रहे क्योंकि अगले तीन महीने में यहां विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। फिलहाल, इस मामले में रायपुर के एएसपी ग्रामीण नीरज चंद्राकर ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैँ। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ़ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू और युगल किशोर के रूप में हुई है।

Leave a comment