Budget 2024: पहले 1 फरवरी नहीं बल्कि इस तारीख को पेश होता था बजट, जानिए मोदी सरकार ने क्यों किया बदलाव?

Budget 2024: पहले 1 फरवरी नहीं बल्कि इस तारीख को पेश होता था बजट, जानिए मोदी सरकार ने क्यों किया बदलाव?

Budget 2024: हर साल की तरह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। केंद्रीय बजट कई वर्षों से फरवरी के पहले दिन पेश किया जाता रहा है, लेकिन पहले बजट 28 फरवरी (या लीप वर्ष में 29 फरवरी) को पेश किया जाता था।ऐसे सवाल यह उठता है कि आखिरतारीख क्यों और कब बदली गई? दरअसल, साल 2017 में इस परंपरा को बदल दिया गया। तब अरुण जेटली वित्त मंत्री थे। साल 2021 कोराना महामारी के दौर में भी ये प्रथा जारी रही, बजट को 1 फरवरी को पेश किया गया।

बजट पेश होने से एक दिन पहले सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करती है, जो देश की आर्थिक स्थिति पर एक रिपोर्ट कार्ड होता है और बजट की रूपरेखा तैयार करता है। बजट संसद के बजट सत्र के दौरान पेश किया जाता है, जो परंपरागत रूप से दो भागों में आयोजित किया जाता है। पहला भाग आमतौर पर 31 जनवरी को शुरू होता है।

क्यों बदली गई बजट पेश करने की तारीख?

सरकार ने तब तर्क दिया था कि तारीख बदलने से उसे 1 अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई नीतियों और बदलावों की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा। फरवरी के आखिरी कार्य दिवस पर केंद्रीय बजट पेश करने की सामान्य प्रथा के कारण पूरी प्रक्रिया में देरी हुई क्योंकि वास्तव में इसे नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से काफी देर बाद पारित किया गया था। खबरों के मुताबिक, तारीख में बदलाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।

Leave a comment