Mau Road Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ में शादी की खुशिया मातम में बदल गई। जहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर दूसरी लेन पर जाकर ट्रैलर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मऊ जिले के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास हुआ। सुबह करीब तीन बजे स्कॉर्पियो चालक को झपकी आ गई और स्कॉपियों दूसरी लेन में चाकर ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र, पत्नी समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि पूरा परिवार रांची से अपनी बेटी की शादी करके वापस घट लौट रहे थे। तभी रास्ते में इतना भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में 60 वर्षीय विनय श्रीवास्तव, 58 वर्षीय अर्चना, 27 वर्षीय कृतार्थ, चालक बिहार प्रांत के गया जिले के मोहनपुर थाना के मटिहानी निवासी 20 वर्षीय रविन्द्र यादव व 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार शामिल है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई है।