KhabarFast

Triumph Street Triple 765 RX भारत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Parth Jha | 23 May, 2026

Triumph Bike: अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। Triumph Motorcycles ने अपनी खास लिमिटेड एडिशन बाइक Triumph Street Triple 765 RX को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने ‘2026 Unleashed’ प्रोग्राम के तहत पेश किया है।

इस मोटरसाइकिल का ग्लोबल डेब्यू नवंबर 2025 में किया गया था और बताया जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन 2026 के अंत तक बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में यह बाइक कलेक्टर्स और परफॉर्मेंस बाइक प्रेमियों के लिए खास साबित हो सकती है।

Also read: भारत में Ferrari कारों की कीमतें होंगी कम! सीधे करोड़ों की होगी बचत; जानें कैसे

ट्रैक-फोकस्ड डिजाइन

Triumph Street Triple 765 RX को खासतौर पर ट्रैक पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। यह स्टैंडर्ड RS मॉडल के मुकाबले ज्यादा एग्रेसिव राइडिंग पोजीशन देती है। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी और रेसिंग फील देते हैं। इसके अलावा, बाइक में प्रीमियम हार्डवेयर और बेहतर एर्गोनॉमिक्स का इस्तेमाल किया गया है।

स्टाइल Look

इस लिमिटेड एडिशन बाइक को सिल्वर पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है। इसमें रेड कलर का सबफ्रेम और पिनस्ट्राइप्ड व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को और शानदार बनाते हैं। बाइक के साइलेंसर और सीट यूनिट पर RX बैजिंग भी दी गई है, जिससे इसकी खास पहचान बनती है।

मिलेगा दमदार इंजन 

बाइक में 765cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-ट्रिपल इंजन मिलता है, जो 12,000rpm पर 130hp की पावर और 9,500rpm पर 80Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है।

Also read: Maruti Suzuki की गाड़ियां अगले माह से होंगी महंगी! कंपनी ने बताई बड़ी वजह

जानें कीमत

नई RX में 41mm ओलिंस NIX30 USD फ्रंट फॉर्क और रियर में ओलिंस STX40 मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में Brembo Stylema कैलिपर्स के साथ ड्यूल 310mm डिस्क और रियर में 220mm डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक में Pirelli Diablo Supercorsa SP V3 टायर्स लगाए गए हैं। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.91 लाख रुपये रखी गई है।