Prince Narula-Rajat Dalal Controversy: टीवी के रियलिटी शो 'द 50' में रजत दलाल के साथ हुई जोरदार झड़प पर प्रिंस नरूला ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। प्रिंस ने इस विवाद को गुंडागर्दी करार देते हुए अपनी तरफ से पूरी कहानी सामने रखी। उन्होंने साफ कहा कि लड़ाई का असली कारण रजत का गेम में अनफेयर प्ले था। प्रिंस ने बताया कि वे रजत को बार-बार चेतावनी देते रहे थे कि इंडस्ट्री में आए हो तो साफ-सुथरे तरीके से काम करो।
प्रिंस नरूला ने क्या कहा?
प्रिंस नरूला ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा 'मेरा झगड़ा सिर्फ इसी बात का था कि जब तुम इंडस्ट्री में आए हो तो अच्छे से कम करो...इंडस्ट्री बहुत साफ-सुथरी है तो तुम ये सब छोड़ कर आओ। वरना हम भी ये सब भूले नहीं हैं, हम भी ये करना जानते हैं।' प्रिंस ने रजत दलाल के व्यवहार को सीधे 'गुंडागर्दी' कहा और जोर दिया कि उन्होंने रजत को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन रजत विवाद खड़े करते रहे।
क्या था 'द 50' शो में विनाद का कारण?
कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हुए रियलिटी शो 'द 50' में प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच कई बार तीखी बहस हुई थी। शो में 50 कंटेस्टेंट्स के बीच पावर गेम और नॉमिनेशन को लेकर दोनों के बीच टकराव बढ़ गया। रजत ने प्रिंस पर गंदा गेम खेलने का आरोप लगाया, जबकि प्रिंस का कहना था कि रजत अनुचित तरीके अपना रहे थे। शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच सोशल मीडिया पर ठंडी जंग जारी रही। लेकिन प्रिंस ने अब खुलकर कहा कि वे आमतौर पर समझदार इंसान की तरह पीछे हटकर सोच-समझकर जवाब देते हैं, लेकिन अब हर बार पलटवार करने को तैयार हैं।
प्रिंस ने आगे कहा कि विवाद उनके गर्म मिजाज के कारण अक्सर उनके पीछे लगा रहता है। उन्होंने रजत समेत कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स जैसे दिव्या अग्रवाल और अदनान शेख पर शोहरत की भूख का भी इशारा किया। प्रिंस का मानना है कि इंडस्ट्री में आने वाले नए लोगों को 6-7 साल लगते हैं सीखने में, उसके बाद ही लोग उनकी बात करते हैं।