Nissan India की नई मिडसाइज SUV, Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में पेश की जाएगी। इस मॉडल को भारतीय बाज़ार में कंपनी की वापसी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले, Nissan ने 2023 में अपनी Kicks SUV को बंद कर दिया था। अब, Tekton के साथ, कंपनी सीधे मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में ज़ोरदार एंट्री करने की तैयारी में है।
मिलेगा दमदार इंजन
Nissan Tekton में CMF-B प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा, जो आने वाली Renault Duster के साथ साझा किया जाएगा। इसमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिल सकते हैं-1.0 लीटर टर्बो इंजन (100hp, 166Nm) और 1.3 लीटर टर्बो इंजन (163hp, 280Nm)। इसके अलावा कुछ वेरिएंट्स में 154hp पावर वाला इंजन भी देखने को मिल सकता है।
गियरबॉक्स ऑप्शन
इस SUV में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं टॉप वेरिएंट्स में 6-स्पीड DCT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन के विकल्प की भी संभावना जताई गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
शानदार Look
Nissan Tekton का डिजाइन कंपनी की फ्लैगशिप SUV Nissan Patrol से प्रेरित बताया जा रहा है। इसमें C-शेप DRLs, चौड़ा फ्रंट ग्रिल, क्रोम एक्सेंट और कनेक्टेड लाइटिंग एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देंगे।
एडवांस फीचर्स
SUV में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Nissan Tekton को भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।