KhabarFast

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! 01 मई से लागू होंगे LPG आपूर्ति के नए नियम, यहां देखें बुकिंग का नया तरीका

Nancy | 28 Apr, 2026

LPG New Rules 2026: देशभर में 01 मई 2026 से LPG सिलेंडर की सप्लाई और बुकिंग के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। नए नियमों के तहत अब शहरी इलाकों में दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अनिवार्य अंतर होगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 45 दिन तक बढ़ सकता है। साथ ही OTP आधारित डिलीवरी को स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। बता दें, भारतीय तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल) ने ये कदम वैश्विक आपूर्ति संकट और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए उठाए हैं। इसके अलावा घरेलू LPG, PNG और CNG की 100% सप्लाई सुनिश्चित करने और कमर्शियल क्षेत्र को प्राथमिकता देने के लिए किए गए हैं।

नए नियम क्या हैं?

1. बुकिंग का अंतराल समय में बढ़ोतरी: पहले शहरी क्षेत्रों में 21 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक किया जा सकता था। लेकिन अब इस टाइम पीरियड को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। दूसरी तरफ, ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में यह 45 दिन तक हो सकता है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडरों का दुरुपयोग और होर्डिंग रोका जाएगा।

2. OTP/DAC अनिवार्य: सिलेंडर डिलीवरी के समय डिस्ट्रीब्यूटर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) भेजेगा। यानी डिलीवरी तभी होगी जब आप वह कोड डिलीवरी पर्सन को बताएंगे। बिना OTP के सिलेंडर नहीं मिलेगा। वर्तमान में यह सिस्टम 94% से ज्यादा जगहों पर लागू है, लेकिन अब इसे स्थायी बना दिया जाएगा।

Also read: Heatwave Alert भीषण गर्मी बनी मुसीबत! दिल्ली समेत इन राज्यों के स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव, Summer Vavation पर भी आया अपडेट

3. e-KYC अनिवार्य: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित e-KYC हर वित्तीय वर्ष में एक बार जरूरी है। सात सिलेंडर लेने के बाद आठवें सिलेंडर से सब्सिडी तभी मिलेगी जब e-KYC पूरा हो।

4. नए कनेक्शन पर रोक: PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) उपलब्ध क्षेत्रों में नए LPG कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। जहां PNG उपलब्ध है, वहां LPG यूजर्स को तीन महीने के अंदर PNG पर शिफ्ट होना होगा, वरना LPG सप्लाई बंद की जा सकती है।

5. कीमतों में संभावित संशोधन: हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां घरेलू LPG (14.2 किलो) और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। 1 मई को भी नई कीमतों की घोषणा होने की संभावना है। हाल ही में अप्रैल में घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी हो चुकी है।

कैसे करें LPG सिलेंडर बुक?

1. ऑनलाइन: myLPG.in वेबसाइट या Indane/BharatGas/HPGas मोबाइल ऐप के जरिए।

2. IVRS: इंडेन के लिए 1800-233-3555, भारत गैस के लिए 1800-233-3555 (क्षेत्रीय नंबर चेक करें)।

3. SMS: रजिस्टर्ड मोबाइल से “LPG” लिखकर 9224992249 पर भेजें।

4. डिस्ट्रीब्यूटर: सीधे लोकल एजेंट से संपर्क।