KhabarFast

इजरायल ने ईरान के ट्रेन नेटवर्क खत्म करने की दी धमकी, कहा- 12 घंटे तक सफर मत करना

Sachin Kumar | 07 Apr, 2026

US-Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान में अब युद्ध भीषण हो चला है। इजरायल ने अब ईरान पर नए तरीके से हमला करने की योजना बनाई है। इजरायल ने ईरान के लोगों से कहा है कि वह 12 घंटे तक ट्रेन में सफर ना करें, आपकी जान को खतरा है। मतलब साफ है कि इजरायल की नजर अब ईरान के ट्रेन नेटवर्क पर है। 

इजरायल की सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रिय नागरिकों आपकी सुरक्षा की खातिर हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस वक्त से रात 9 बजे तक ईरान में ट्रेन का उपयोग करने से बचे। ट्रेनों और रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन को खतरे में डालती है। 

ट्रंप ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम 

दूसरी तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि ईरान को परमाणु हथियार को लेकर समझौता करना होगा या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना होगा। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा नहीं करने पर ईरान को भारी कीमत चुकानी होगी औऱ ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया जाएगा। बड़ी बात ये है कि ट्रंप का ये अल्टीमेटम खत्म होने जा रहा है। दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। अब ये देखने वाली बात होगी कि अमेरिका का रुख क्या होता है। 

Also read: US-Iran War: क्या ईरान का परमाणु हथियार हो गया तैयार, खाड़ी देशों को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। तब से लेकर अब तक एक महीन से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन न अमेरिका-इजरायल पीछे हटने को तैयार है, ना ही ईरान टस से मस हो रहा है। युद्ध में अब तक ईरान अपने बड़े-बड़े लीडर को खो चुका है। अमेरिका भी अपने कई लड़ाकू विमानों को खो चुका है। यहां तक की ईरान में अमेरिका के दो पायलट फंस गए थे लेकिन, अमेरिका ने जांबजी दिखाते हुए दोनों का रेस्क्यू कर लिया। अब इजरायल ने अमेरिका के ट्रेन नेटवर्क को खत्म करने की धमकी दी है।