HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। घटना मेरठ रोड पर आवर्धन नहर के पास हुई, जहां आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के कुल्हे के पास गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से काबू कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पंजाब के खरड़ गांव निवासी गुरजीत सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। सीआईए-1 इंचार्ज संदीप कुमार अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से भागने लगा चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं रुका और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने फायर किया, जो उसके कुल्हे के पास जा लगा। घायल अवस्था में उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बीती 2 मई शनिवार की सुबह करीब 4:25 बजे एक अज्ञात युवक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद सेल्समैन से 100 रुपए का पेट्रोल डलवाया और पैसे भी दे दिए। जिसके बाद पुलिस ने सबूतों के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की। करीब 23 दिन बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।