Bhagalpur Encounter: बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस ने भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक खौफनाक अध्याय का अंत कर दिया है। आरोपी रामधनी यादव इलाके में दहशत का दूसरा नाम था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें रामधनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और एसडीएम विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही इसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।