KhabarFast

92 की उम्र में आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लीं अंतिम सांस

Sachin Kumar | 12 Apr, 2026

Asha Bhosle Demise:मशूहर गायिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन हो गया है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार यानी 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।   

आशा भोसले की सेहत की बात करें तो उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनका निधन हो गया है। उनके निधन के बाद फैंस और सेलेब्स के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी।  

पद्म विभूषण से की गई सम्मानित

आशा भोसले ने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक योगदान दिया है। उन्होंने अपने करियर में लगभग 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। जिनमें जिनमें 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जलवा दिखाया। उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत बॉलीवुड को दिए हैं। संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 

Also read: सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास