5 साल के बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

5 साल के बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Punjab News: हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का पाठ करना पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पाठ करने से बजरंगबली खुश होते है और संकट से बचाने के साथ ही मनोकामना पूरी होती है। इसी कड़ी में पंजाब के बठिंडा में 5 साल का एक अनोखा बच्चा मिला है जिसने महज 1 मिनट 35 सेंकड में हनुमान चालीसा पढ़ डाली है। तो वहीं, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से 5 साल के बच्चे गीतांश गोयल को इसके लिए 30 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा।

माता-पिता ने जाहिर की खुशी

दरअसल, इस बात से गीतांश का परिवार काफी खुश है गीतांश के माता-पिता ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिन्हें हम रोजाना अपने टीवी चैनलों और अखबार में रोजाना देखते है। लेकिन अब उनसे हमारी मुलाकात होगी। आगे परिवार ने कहा कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। बता दे, इससे पहले 2018 में हजारीबाग के रहने वाले 5 साल के बच्चे ने 1 मिनट 55 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। उसने नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था। वैसे बच्चे का नाम युवराज है।

गीतांश ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा

गीतांश ने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 मिनट 54 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर दिखाया है। जिसके बाद सितंबर 2022 में उसका नाम इंडिया बुक ऑफ में दर्ज किया गया। लेकिन अब गीतांश ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उसने महज 1 मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ किया है। गीतांश के पिता डॉ. विपिन गोयल ने कहा कि बेटे ने हमारा नाम रौशन किया है इतनी छोटी उम्र ने वह कर दिखाया। गीतांश की मा डॉ. अमनदीप गोयल ने भी अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रही है।

Leave a comment