इस दिन लगने जा रहा हैं साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए क्या आपकी राशि पर भी पड़ेगा असर

इस दिन लगने जा रहा हैं साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए क्या आपकी राशि पर भी पड़ेगा असर

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। वहीं, इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर शानिवार 2023 के दिन लगने जा रहा हैं। हिंदू पंचाग में सूर्य ग्रहण की बात करें तो सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में गिना जाता हैं। ग्रहण न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से बल्कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं।

कब से कब तक रहेगा ग्रहण

साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस दिन आश्विन मास की अमावस्या तिथि पड़ रही है।जिस वजह से इस विशेष दिन पर शनि अमावस्या व्रत भी रखा जाएगा।

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल के अंत में लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय नहीं होगा।जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस सूर्य ग्रहण को मुख्य रूप से मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, एंटीगुआ, चिली, डोमिनिका, बहामास, कनाडा, ब्राजील, पराग्वे, जमैका, हैती, अमेरिका, कोलंबिया इत्यादि देशों में देखा जा सकेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा असर

वैसे तो भारत में सूर्य ग्रहण दर्शनीय ना हो तब भी इसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ता है। इस दौरान इन राशि वालों को सर्तक रहने की अधिक आवश्यकता है। यह राशिया हैं-मेष, कर्क, तुला और मकर। इन राशि वालों को सूर्य ग्रहण के समय सावधानी बरतने की अधिक आवश्यकता है।

Leave a comment