Ambati Rayudu क्रिकेट के बाद राजनीतिक पिच पर उतरे, इस पार्टी को किया जाईन

Ambati Rayudu क्रिकेट के बाद राजनीतिक पिच पर उतरे, इस पार्टी को किया जाईन

Ambati Rayudu Joins YSRCP: पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू गुरुवार को विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हो गए। आंध्र प्रदेश के डिप्टी CMनारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने जगन मोहन रेड्डी के साथ पूर्व क्रिकेटर का पार्टी में स्वागत किया। बता दें, रायडू ने इसी साल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

YSRCPके ट्वीट में लिखा, 'प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर अंबाती तिरूपति रायुडू CMकैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन की उपस्थिति में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। डिप्टी CMनारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।'

क्या रायडू लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के लगभग एक महीने बाद अंबाती रायडू ने आंध्र प्रदेश की राजनीति में अपनी दूसरी पारी की घोषणा की थी। ऐसी भी अटकलें हैं कि वह लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। जून में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'मैं जल्द ही लोगों की सेवा करने के लिए आंध्र प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करूंगा। इससे पहले मैंने लोगों की नब्ज जानने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए अलग-अलग हिस्सों का दौरा करने का फैसला किया है।

रायुडू का अंतरराष्ट्रीय करियर

अंबाती रायडू ने 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 55 मैचों के वनडे करियर में उन्होंने 47 की औसत से 1694 रन बनाए। इसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक भी हैं। रायडू ने भारत के लिए 6 टी20 मैचों में 42 रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 में खेला था।

IPLकी बात करें तो उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। 2018 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े। इस दौरान रायडू ने 203 मैचों में 4328 रन बनाए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ तीन और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ तीन IPLखिताब जीते हैं।

Leave a comment