फिल्म के बाद अब टीवी के दो पॉपुलर शो में जाएगी सीमा हैदर! इन शो से मिला इनविटेशन

फिल्म के बाद अब टीवी के दो पॉपुलर शो में जाएगी सीमा हैदर! इन शो से मिला इनविटेशन

Seema Haider : पाकिस्तानी की सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर सुर्खियों में बनी हुई हैं। तब से उनपर हर कोई फिल्म बना रहा हैं। तो वहीं, कोई अपनी राजनीति पार्टी में शामिल करना चाहता है। अब सीमा हैदर का बिग बॉस और कपिल शर्मा शो में जाने की चर्चा हो रही है। इस पर सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके पास कई शो में जाने के ऑफर आ रहे हैं। लेकिन अभी उनका किसी  शो में जाने का कोई इरादा नहीं हैं। हां अगर भविष्य में उनका इरादा बनता हैं। तो वह सभी लोगों से जरुर साझा करेंगी।   

दरअसल, बीतें कई दिनों से सीमा और सचिन के शो में जानी की खबर काफी समय से सुर्खिया बंटोर रही थी। परंतु सीमा ने एक वीडियो जारी कर इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। सीमा ने कहा कि अगर भविष्य में ऐसी कोई संभावना बनती हैं। तो वह जरुर बताएंगी।

वकील एपी सिंह ने दी जानकारी

इस मामले को लेकर सीमा के वकील एपी सिंह का कहना है कि 'BIG BOSS' और ‘The Kapil Sharma Show’ में आने का ऑफर मिला हैं। लेकिन अभी जाना संभव नहीं हैं क्योंकि जब तक कानूनी जांच चलेगी। तब तक कहीं भी जाना उचित नहीं होगा। आगे उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बिग बॉस या कपिल शर्मा शो में जाने बारे में जानकारी दी जाएगी।

Leave a comment