Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दशहरे की धूम के बाद बिगड़ी दिल्ली की हवा, कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा; पूसा-चांदनी चौक सबसे ज्यादा प्रभावित

Delhi News: दशहरे की धूम के बाद बिगड़ी दिल्ली की हवा, कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा; पूसा-चांदनी चौक सबसे ज्यादा प्रभावित

Delhi AQI: कल 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को देशभर में दशहरे का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। लेकिन इसके अगले दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अचानक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह शहर के ज्यादातर इलाकों में हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। ताजा अपडेट के अनुसार, एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ज्यादा का दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली की एयर क्वालिटी का आंकड़ जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, जहां सुबह तक दिल्ली का औसत AQI 179 था, वहीं शाम के बाद बढ़कर 216 से 233 के बीच दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा बुरा हाल पूसा इसाके का देखने को मिला, जहां का AQI 318 दर्ज किया गया। इसके अलावा चांदनी चौक का AQI 302 दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा खराब श्रेणी में आता है।  

Also read: बिना इजाजत जंतर-मंतर में एंट्री मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, अब आगे की जांच क्राइम ब्रांच करेगी

अचानक से क्यों बढ़ा प्रदूषण?

दरअसल, कल देशभर में विजयदशमी का पर्व मनाया गया, जिसक चलते रामलीला मैदान समेत जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। इस मौके पर कई इलाकों में आतिशबाजी भी की गई। जिस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में वायु प्रदूषण हुआ और AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया।

दिल्ली के किस इलाके में कितना AQI?

पूसा - AQI 318 - बहुत खराब)
चांदनी चौक - AQI 302 - बहुत खराब
आर के पुरम - AQI 300 - खराब श्रेणी
मंदिर मार्ग - AQI 289 - खराब श्रेणी 
द्वारका-सेक्टर 8 - AQI 288 - खराब श्रेणी
बवाना - AQI 277 - खराब श्रेणी
रोहिणी -AQI 276 - खराब श्रेणी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jio Platforms IPO: खुलते ही संस्थागत निवेशकों में मची होड़, QIB कैटेगरी फुल सब्सक्राइब; रिटेल निवेशकों का क्या है हाल?

Jio Platforms IPO:रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 21 अक्टूबर 2026 को खुलते ही निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कंपनी के करीब 30,213 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को पहले ही दिन जोरदार प्रतिक्रिया मिली। खास बात यह रही कि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी

बिना इजाजत जंतर-मंतर में एंट्री मामले में आशुतोष रांका-सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, अब आगे की जांच क्राइम ब्रांच करेगी

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्टिविस्ट आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ दर्ज दूसरी FIR क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी है, सूत्रों ने बताया। सूत्रों के मुताबिक, CJP के रिप्रेजेंटेटिव आशुतोष रांका और सौरव दास के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर में घुसने के बाद 13 अक्टूबर को दो केस दर्ज किए गए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast