Loksabha Election 2024: ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग का घोषणा पत्र…’, इंडिया गठबंधन पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Loksabha Election 2024: ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग का घोषणा पत्र…’, इंडिया गठबंधन पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Loksabha Election 2024: भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर ने इंडिया ब्लॉक और उनके सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि ये किस तरह का गठबंधन है जहां टुकड़ों में घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है। ये टुकड़े-टुकड़े गैंग का गठबंधन है। इस कारण इनका घोषणा पत्र में जारी हो रहा है।

ये गठबंधन टुकड़े-टुकड़े गैंग का है

अनुराग ठाकुर ने मध्य प्रदेश के पांढुरना में एक प्रेस वार्ता में सवालों के जवाब देते हुए कहा कि ये कैसा गठबंधन है। जहां एक महिला अपनी गारंटी की घोषणा मंच से अपनी कर देती है। वह महिला किसी भी पार्टी में किसी पद पर नहीं है। उसके बाद ममता बनर्जी अपना घोषणा पत्र ले आतीं हैं। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपना घोषणा पत्र ले आते हैं। उसके बाद कांग्रेस अपनी अलग से घोषणा पत्र ले आते हैं। अब अपना अलग से घोषणा पत्र लालू यादव लाए हैं। ये गठबंधन टुकड़े-टुकड़े गैंग का है। इसी वजह से उनके घोषणापत्र भी टुकड़ों में आ रहा है।

हमीरपुर सेचुनावी मैदान में उतरेंगे अनुराग ठाकुर

बता दें, BJP के नेता अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अनुराग ठाकुर इस सीट का साल 2008 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 1998 से BJP हमीरपुर से जीत रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल जैसे नेता कर चुके हैं। मंडी लोकसभा सीट से BJP ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया है।

Leave a comment