ठंड आते ही हाथ-पैर की उंगलियां में क्यों होती है सूजन? जानें वजह

ठंड आते ही हाथ-पैर की उंगलियां में क्यों होती है सूजन? जानें वजह

Health Update: ठंड के समय मौसम के बदलाव के साथ कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे-खांसी, जुकाम और बुखार, हालांकि इन बीमारियों का खतरा ज्यादा नहीं होता है। लेकिन सर्दी में एक और बीमारी है जिससे लोग परेशान है वो है पैरों की उंगलियों में सुजन होना। चलिए आपको इसके बारे में सबकुछ जानकारी देते है।

सर्दी के मौसम में अक्सर ही लोग शिकायत करते हैं कि उनके हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। बहुत अधिक ठंड से हाथों की उंगलियां कड़क हो सकती हैं और काम करना कम कर देती हैं, लेकिन सूजन होना भी सामान्य समस्या है।

ठंड में क्यों सुजती है पैरों की उंगलियां

दरअसल सर्दी के मौसम में त्वचा की सतह के पास मौजूद छोटी रक्त वाहिकाएं कड़ी हो जाती हैं, जिससे सूजन हो सकती है। वहीं, जब यह गर्म होकर नसों में फैलने लगता है तो आसपास के ऊतकों में फैल जाता है और सूजन का कारण बनता है। इससे नसों में दिक्कत होने लगती है और दर्द व खुजली की शिकायत होने लगती है।

सूजन कम करने का तरीका

सामान्य तापमान- अगर ठंड के कारण उंगलियों और पैरों की उंगलियों में सूजन या खुजली हो रही है तो हाथों और पैरों को कुछ देर के लिए कंबल में रखें। शरीर का तापमान सामान्य होने पर धीरे-धीरे समस्या ठीक हो जाएगी। ध्यान रखें कि किसी गर्म चीज के सीधे संपर्क में न आएं। इससे परेशानी बढ़ सकती है।

सरसो का तेल- हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन या दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल से मालिश करें। इससे सूजन से राहत मिलती है. आप गुनगुने तेल में लहसुन की कलियां मिलाकर भी शरीर पर लगा सकते हैं।

Leave a comment