Drug Mafia Sunil Yadav Shot in USA: नशे के व्यापार में कुख्यात सुनील यादव की मौत अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक शूटआउट के दौरान हुई। वह एक बड़े ड्रग माफिया नेटवर्क का हिस्सा था। हाल ही में यह जानकारी सामने आई कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। सुनील यादव का आपराधिक इतिहास और उसका बड़ा नेटवर्क उसे हमेशा सुर्खियों में बनाए रखते थे। ...
Narnaul Suicide:हरियाणा के नारनौल में अर्थिक तंगी से परेशान होकर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। जिसके चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौथे व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मृतकों के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें कुछ लोगों के नाम हैं। जिन्होंने उनका आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान पिता आशीष ने भी दम तोड़ दिया। ...
Murder in Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी में 18वर्षीय सुफियान की चार से पांच युवकों ने तेज धार हथियार से हत्या कर दी। सुफियान हाल ही में हत्या के एक मामले में जेल से पैरोल पर बाहर आया था। घटना की सूचना मिलते ही जगाधरी पुलिस, सीआईए-2टीम, और डीएसपी राजीव मिगलानी मौके पर पहुंचे। ...
Delhi Crime: दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एक होटल के कमरे में एक महिला का शव मिला। जिसके कुछ घंटों बाद गुरुग्राम के रेलवे ट्रैक से उसके दोस्त का शव बरामद किया गया है। हालांकि ये घटना कैसे हुई, उसके रहस्यों पर अभी भी पर्दा पड़ा है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इन दोनों की मौत कैसे और क्यों हुई? ...
बिहार के पुर्णिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक सनकी ने कई लोगों को पिकअप वैन से कुचल दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग अभी भी घायल हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी की किसी से बहस हुई और उसने गुस्से में सड़क पर चल रहे तमाम लोगों को अपने पिकअप वैन से कुचल दिया। ...
UP Crime: सीबीआई ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर धोखाधड़ी में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। आरोपियों के नाम तुषार खरबंदा, गौरव मलिक और अंकित जैन हैं। ये सभी अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों के नागरिकों को ठगने के आरोप में पकड़े गए हैं। ...
UP Crime: मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर में बाल उगाने का झूठा दावा करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर धोखाधड़ी और स्वास्थ्य से संबंधित अपराध का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलमान, इमरान और समीर हैं। ये सभी दिल्ली और बिजनौर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली, बिजनौर, हरियाणा और उत्तराखंड में भी ऐसे कैंप लगाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। ...
Gujarat Crime News: गुजरात के भरूच जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को 11 साल की एक बच्ची को उसके घर के पास से अगवा कर लिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। ...
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातोंपर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस कई ऑपरेशनों को अंजाम दे रही है। ...
Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के पश्चिमी जिला के साइबर थाना की पुलिस टीम ने हरियाणा के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। जो अपने आप को बड़ी इंटरनेशनल कंपनी का मैनेजर बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर महंगी सैलरी दिखाकर लड़कियों को लुभाता था। शादी का लालच देकर उनसे मीटिंग करता था, पहले उनका विश्वास जीतता और फिर उनके डेविड और क्रेडिट कार्ड से चीटिंग की वारदात को अंजाम देता था। अब तक यह 100से ज्यादा लड़कियों को टारगेट कर चुका है। ...