IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, पेपर में पास न होने से था परेशान

IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, पेपर में पास न होने से था परेशान

Delhi Student Sucide:  राजधानी दिल्ली के आईआईटी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान में पढ़ाई करने वाले 21 साल के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। वह बीटेक मैथेमैटिक्स और कंप्यूटर का छात्र था और विंध्याचल हॉस्टल में रहता था। ये पूरी घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस मामले में छानबीन शुरु कर दी हैं। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।

कई विषय में फेल हुए थे अनिल

अधिकारी के मुताबिक, अनिल कुमार को जून में हॉस्टल का कमरा खाली करना था। लेकिन वह कुछ विषयों में पास नहीं हो सकें। इसलिए वह हॉस्टल में और 6 महीने रहना चाहता थे। ताकि, वह इन विषयों में पास हो सकें। प्रशासन की तरफ से उन्हें 6 महीने और रुकने की परमिशन नहीं मिली थी।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दरवाजा अंदर से बंद था। फायर डिपार्टमेंट ने उसे तोड़ा। गेट तोड़ने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स/सीएमओ आईआईटी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, क्राइम टीम, फोरेंसिक टीम भी मौजूद थीं। उस दौरान कुछ भी ऐसा नहीं मिला कि जो अटपटा लगे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही मौत के पीछे के कारणों का पता लग जाएगा।

Leave a comment