HOROSCOPE TODAY 11 MAY 2024, AAJ KA RASHIFAL: इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

HOROSCOPE TODAY 11 MAY 2024, AAJ KA RASHIFAL: इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

HOROSCOPE TODAY 11MAY 2024, AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 मई 2024, सोमवार बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। कर्क राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। अपने आप को उत्साही लोगों के बीच रखें। वहीं तुला राशि के जातकों का आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। आए इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बना सकते है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव में कुछ हद तक कमी आ सकती हैं। माता पिता का सानिध्य मिलेगा। वाणी पर संयम बनाए रखें। परिवार के किसी सदस्य से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के चलते यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज व्यर्थ के क्रोध से बचना होगा। बातचीत में संयत रहें। घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्यर के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में सद्भाव बनाकर चलें। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा व असन्तोष की मनःस्थिति रहेगी। कार्यों के प्रति जोश अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी लेकिन खर्च अधिक होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान पक्ष की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि  रहेगी, कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन खर्चों के अधिकता से चिन्तित रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। पिता का भरपूर साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के अंदर आज पठन-पाठन की रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्यं विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास में कमी आयेगी। आपका मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दोस्तो का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। बातचीत करते समय वाणी पर संतुलन बनाये रखें। हर कार्य में परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी प्राप्त होगी। कार्य की अधिकता के चलते आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।  किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख का लाभ प्राप्त होने की संभावना है। पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर से सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में अत्यधिक नुकसान हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवन में भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूण रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। आय में वृद्धि काम रहेगी लेकिन खर्च अत्यधिक रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से पुनः सम्पर्क हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की वाणी में आज मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आलस्य भी बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी विवाद हो सकते हैं, लेकिन आपको आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज परिवार में शान्ति के प्रयास करेंगे। खर्चों की अधिकता से अत्यधिक परेशान हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी पैत्रक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेद हो सकते हैं।

Leave a comment