Search KhabarFast

Press ESC to close

HIMACHAL: कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ हो रहे धोखे को नहीं करेगी बर्दास्त- सीएम सुक्खू

HIMACHAL: कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ हो रहे धोखे को नहीं करेगी बर्दास्त- सीएम सुक्खू

शिमला: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की महिला कर्मचारी की JOA IT पेपर लीक में गिरफ्तारी के बाद सरकार ने चयन आयोग सस्पेंड कर दिया है और भर्तियों पर भी रोक लगा दी है। मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। नौकरियों में पिछले पांच वर्षों में व्याप्त भ्रष्टाचार हुआ है जिसे जड़ से खत्म करने की कांग्रेस सरकार की प्रतिबद्धता हैं। पूर्व की भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश में पेपर लीक माफिया पनपा है और कहीं ना कहीं भाजपा सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है और आने वाले समय में पेपर लीक माफिया को लेकर बड़े खुलासे भी होने वाले हैं।

 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले 5 साल में गलत तरीके से सरकारी भर्तियां हुई है और सरकार की संलिप्ता भी इसमें हो सकती है। पुलिस पेपर लीक मामला पूर्व सरकार के समय का एक बड़ा उदाहरण है जिसको लेकर भी सरकार जांच कर रही है लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार ने इसको लेकर भी गंभीरता नहीं दिखाई। JOA IT पेपर लीक मामले मामले को लेकर फिलहाल एसआईटी जांच कर रही है सरकार ने सभी भर्तियों को पोस्टपोन किया है और अगले 60 दिन के बाद फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। क्योंकि आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं ऐसे में भर्तियों को जारी नहीं रखा जा सकता।

उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती के लिए मैकेनिज्म तैयार कर रही है ताकि नौकरियों में पारदर्शिता आए और वर्षों से मेहनत कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ कोई धोखा ना हो। मुख्यमंत्री ने साफ दावा किया कि हिमाचल में जीरो टोलरेंस करप्शन फ्री सरकार देना कांग्रेस का वादा है और इसी दिशा में सरकार आगे भी बढ़ रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें दिल्ली-हरियाणा और यूपी सहित आपके राज्य का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश में गर्मी में अपना कहर दिखाना शुरू हो कर दिया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया है। इस लिस्ट में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट भी जारी किया है।

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं।

21 साल में 61वीं रैंक...आस्था सिंह बनी सबसे कम उम्र की IAS अफसर, सुने सफलता की कहानी

IAS Astha Singh: सिर्फ 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 61वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर आस्था सिंह ने देश का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला IAS अधिकारी बन गई हैं और अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें