Health: रामफल है भगवान राम का प्रिय और सेहत का खजाना, जानिए इसे खाने के फायदे

Health: रामफल है भगवान राम का प्रिय और सेहत का खजाना, जानिए इसे खाने के फायदे

Health: अयोध्या में पूरे विधि-विधान के साथ रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई है। अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर रामलला की पूजा की। पूरे देश ने रामलला की अलौकिक छवि देखी।इसी शुभ मौक पर हम आपको आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जो भगवान राम का प्रिय है। इसे रामफल के नाम से जाना जाता है।

आपको बता दे कि, ये फल खाने में सीताफल के जैसा ही होता है, लेकिन थोड़ा छोटा होता है। भगवान राम के प्रिय फल रामफल पोषक तत्वों से भरपूर है, जिसे खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। गर्मियों की शुरुआत में रामफल आने लगता है। हालांकि मार्केट में आपको आसानी से रामफल नहीं मिलता है। जानिए रामफल खाने के फायदे क्या हैं और इस फल का भगवान राम से क्या कनेक्शन है।

कैसा होता है रामफल?

अगर आपने रामफल नहीं खाया है तो हम आपको बता दें कि रामफल का स्वाद शरीफा जैसा होता है. हालाँकि, इसका छिलका काफी चिकना और पतला होता है। रामफल गर्म प्रकृति का होता है। यह फल मार्च से अप्रैल तक आसानी से उपलब्ध होता है। सीताफल की तरह रामफल का पेड़ भी बहुत बड़ा होता है। इसके फायदों की बात करें तो रामफल मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

रामफल खाने के फायदे

1. मौसमी फलों की सूची में रामफल को बहुत फायदेमंद माना जाता है।

2. गर्मियों में आने वाला रामफल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

3. रामफल विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है।

4. रामफल को डायबिटीज में भी खाया जा सकता है. इससे शरीर में ब्लड शुगर कम हो जाता है।

5. रामफल में फाइबर, विटामिन ए और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है।

Leave a comment