खाना खाते समये करते हैं मोबाइल फोन का प्रयोग, तो दें रहे इन बीमारियों बुलावा

खाना खाते समये करते हैं मोबाइल फोन का प्रयोग, तो दें रहे इन बीमारियों बुलावा

Health news: आज के आधुनिक समय में फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया हैं। हम खाते-पीते, उठते-बैठते हर समय फोन में बिजी रहते उठकर फोन में नोटिफिकेशन चेक करते हैं। सबुह का ब्रेकफास्ट हो या दोपहर का लंच या फिर रात का डिनर कई लोगों की आदत होती है कि वह खाना खाते समय भी फोन चलाते है। इसकी वजह से खाना खाने में घंटो लग जाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो ध्यान रखिए ये आपकी सेहत के लिए खतरानाक साबित हो सकता है। ऐसा करने का मतलब है खुद से अपने शरीर में बीमारियों को बुलावा देने जैसा हैं। अब तो बच्चों में भी ये आदते देखने को मिलती है। उनके माता-पिता को उनकी जिद के आगे झुकना ही पड़ता है। वे शायद नहीं जानते कि ऐसा करना उनके बच्चे की सेहत के लिए सही नहीं हैं। खाना खाते समय में फोन चलाने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं।

खाना खाते समय फोन चलाने पर हो सकती हैं ये बीमारी

अगर आप भी खाना खाते समय फोन का चलाते हैं। उस समय आपका पूरा ध्यान फोन चलाने पर ज्यादा होता है। इसकी वजह से कई बार लोग भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं। जिसकी वजह से ओवरइटिंग से मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। यदि आपका मोटापा बढ़ रहा है तो कई बीमारियां शरीर को घेर लेती हैँ। इसलिए खाना खाते समय फोन नहीं चलाना चाहिए।

जो लोग खाना खाते समय मोबाइल फोन या टीवी देखते हैं। उन्हें डायबिटीज का खतरा हो सकता हैं। दरअसल, खाना खाने के दौरान फोन चलाने से खाना सही तरह से प्रॉसेस नहीं हो पाता हैं। इसकी वजह से लोगों का वजन बढ़ने लगता है। इंसान में मेटाबॉलिज्म स्लो होने से डायबिटीज का खतरा कई गुना तक ज्यादा बढ़ जाता हैं।

खाना खाते समय सारा ध्यान फोन चलाने में ही लगा रहता है। ऐसे में हमारा सारा ध्यान खाने पर कम मोबाइल फोन पर ज्यादा होता हैं। इसकी वजह से खाना ठीक से नहीं चबाते हैं और सीधे निगल जाते हैं। जिसकी वजह से खाना पच नहीं पाता है और पाचन संबंदी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से पेट में दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं।\\

Leave a comment