Health: PM मोदी 11 दिनों के व्रत में सिर्फ नारीयल का कर रहे सेवन, जानें व्रत में नारियल पानी पीने के फायदे

Health: PM मोदी 11 दिनों के व्रत में सिर्फ नारीयल का कर रहे सेवन, जानें व्रत में नारियल पानी पीने के फायदे

Benefits Of Coconut Water: अयोध्या में कल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।  इस अहम क्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान की भूमिका निभाने वाले हैं, इस मौके पर PMमोदी ने 11 दिनों का व्रत रखा है,ये व्रत 11 जनवरी से ही शुरू हो गया था। इस दौरान वह सिर्फ नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। वो सिर्फ दिन में 2 बार नारियल पानी ही पीते हैं। आइए ऐसे में जानते हैंकि व्रत में नारियल पानी पीने से क्या फायदा मिलता है और शरीर के लिए नारियल पानी क्यों है इतना फायदेमंद?

आपको बता दें कि,नारियल पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता और शरीर को जरूरी मिनरल्स मिल जाते हैं।खासतौर पर सर्दियों में जब हम पानी कम पीते हैं तो नारियल पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखा जा सकता है। रोजाना नारियल पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे लीवर स्वस्थ रहता है। नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो व्रत के दौरान शरीर को साफ करने में मदद करते हैं। नारियल पानी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। एक तरह से नारियल पानी पीने से शरीर अंदर से साफ हो जाता है। इसे सबसे शुद्ध भी माना जाता है।

नारियल पानी पीने के फायदे

1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल-अगर आप दिन में 1-2 बार नारियल पानी पीते हैं तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। नारियल पानी में पोटैशियम पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

2. दिल को स्वस्थ रखता है-नारियल पानी पीने से शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है. इससे ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम हो जाता है। नारियल पानी रक्त के थक्के जमने को कम करता है जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

3. मोटापा कम करता है-रोजाना नारियल पानी पीने से वजन कम होता है. इसमें जूस की तुलना में मिठास कम होती है और कार्बोहाइड्रेट भी बहुत कम होता है। नारियल पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पेट को स्वस्थ रखता है। नारियल पानी वजन नियंत्रण के लिए अच्छा है।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है-नारियल पानी पीने से शरीर को जरूरी मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जो लोग रोजाना नारियल पानी पीते हैं उन्हें बीमारियाँ कम होती हैं।

5. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है-गर्मियों में नारियल पानी पीने से दस्त की समस्या नहीं होती है। कभी-कभी उल्टी और दस्त होने पर नारियल पानी पाचन तंत्र को ठीक करता है। इससे उल्टी, दस्त, पेट में जलन, आंतों की सूजन और अल्सर की समस्या कम हो जाती है।

Leave a comment