Health Tip: संतरे की तरह दिखने वाले ये फल कैल्शियम फाइबर से होते हैं भरपूर, जानें इसके 5 फायदे

Health Tip: संतरे की तरह दिखने वाले ये फल कैल्शियम फाइबर से होते हैं भरपूर, जानें इसके 5 फायदे

Benefits Of Kinnu: वैसे तो फल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते ही है,लेकिन मौसमी फल खाने से ज्यादा फायदा होता है। सर्दियों में कई मौसमी फल मिलते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इन्हीं में से एक है किन्नू, सर्दियों में आसानी से मिलने वाला किन्नू बिल्कुल संतरे जैसा दिखता है। किन्नू एक खट्टा-मीठा फल है जो पंजाब और हिमाचल में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। किन्नू संतरे की तुलना में अधिक रसीला, खट्टा और सस्ता फल है। पंजाब में किन्नू को फलों का राजा कहा जाता है।

आपको बता दें कि किन्नू विटामिन सी, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। किन्नू खाने से शरीर को मैग्नीशियम, ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, सुक्रोज और कार्ब्स मिलते हैं। अगर आप रोजाना किन्नू खाते हैं तो इससे हड्डियां और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जानिए किन्नू खाने के फायदे।

किन्नू खाने के फायदे

पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है-सर्दियों में किन्नू खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। किन्नू फाइबर से भरपूर एक रेशेदार फल है, जो कब्ज, पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या को कम करता है। अगर आप सप्ताह में 2 से 3 दिन भी किन्नू खाते हैं तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

वजन घटाने में कारगर-ठंड में वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप किन्नू खाकर मोटापा कम कर सकते हैं। सर्दियों में किन्नू खाने से भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख को नियंत्रित किया जा सकता है। किन्नू फाइबर का अच्छा स्रोत है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें-सर्दियों में ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान रहते हैं। ऐसे में किन्नू को डाइट का हिस्सा बनाएं। किन्नू खाने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। रोजाना 1 किन्नू खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। किन्नू खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इससे दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है-किन्नू कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। उम्र के साथ कमजोर हो रही हड्डियों में जान डालने के लिए रोजाना किन्नू जरूर खाना चाहिए। किन्नू खाने से हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी मजबूत करता है-किन्नू में विटामिन सी उच्च मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। सर्दियों में शरीर को संक्रमण से बचाने के लिए किन्नू का सेवन करें। रोजाना किन्नू खाने से सर्दी और बुखार का खतरा कम हो जाता है।

Leave a comment