Sanjay Singh Bail: ‘जेल के ताले टूटेंगे...अरविंद केजरीवाल छूटेंगे’ तिहाड़ से निकलते ही संजय सिंह ने किया बड़ा ऐलान

Sanjay Singh Bail: ‘जेल के ताले टूटेंगे...अरविंद केजरीवाल छूटेंगे’ तिहाड़ से निकलते ही संजय सिंह ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: जमानत मिलने के बाद AAP नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गए है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में जमानत दी थी। AAP नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा होने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है, हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।

तिहाड़ जेल से बाहर आने पर AAP नेता संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं यह आम आदमी पार्टी है, यह आंदोलन की कोख से जन्मी है, यह किसी से डरने वाली नहीं है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल भेज दिया गया, क्यों?उन्होंने कहा कि उनका गुनाह क्या है? उनका गुनाह यह है कि वे दिल्ली के 2 करोड़ जनता को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, बुजुर्गों को तीर्थ भेजना चाहते हैं, मुफ्त पानी देना चाहते हैं। आप कान खोलकर सुन लें AAP का एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक नेता, एक-एक मंत्री और विधायक अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है, दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है।

क्या कह रहे हैं भाजपाई?- संजय सिंह

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "क्या कह रहे हैं भाजपाई? भाजपाई कह रहे हैं कि केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं देते? ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, ये कह रहे हैं कि केजरीवाल 2 करोड़ जनता का मुफ्त पानी क्यों नहीं बंद करते, मुफ्त बिजली क्यों नहीं बंद करते, मोहल्ला क्लिनिक क्यों नहीं बंद करते?।

'जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी- संजय सिंह

AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपाइयों से हमारा कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। आप लाठी चलाओगे न? आपके पास जितनी मजबूत लाठी है उससे ज्यादा मजबूत हमारे कंधे हैं, उससे मजबूत आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का जज़्बा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मेरा एक नारा है- 'जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी।

Leave a comment