Haryana Political Crisis: हरियाणा में सियासी संकट पर सीएम सैनी का बड़ा बयान, कहा- किसी तरीके का कोई खतरा नहीं हैं

Haryana Political Crisis: हरियाणा में सियासी संकट पर सीएम सैनी का बड़ा बयान, कहा- किसी तरीके का कोई खतरा नहीं हैं

चंडीगढ़:लोकसभा सभा चुनाव के बीच हरियाणा इन दिनों सियासी उथल-पुथल हो रही है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरीके से सुरक्षित है। कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। सरकार को किसी तरीके का कोई खतरा नहीं हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा संजय टंडन ग्राउंड से जुड़े हुए नेता हैं। हर एक कार्यकर्ता हर एक व्यक्ति से जुड़े हैं और एक बड़े मार्जन से वह चंडीगढ़ से जीतेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं इंडी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में जुड़े दल एक दूसरे की आलोचना करते हैं और एक तरफ एक दूसरे के गले मिलते हैं। मोदी जी का लक्ष्य देश को बचाना है जबकि इंडी गठबंधन का लक्ष्य भ्रष्टाचार को बचाना है।

हुड्डा और दुष्यंत चौटाला पर किया पलटवार

भूपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला को जवाब देते हुए नायब सैनी ने कहा यह लोग मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। जनता ने इन्हें नकार दिया है। यह लोग सत्ता में आने वाले नहीं हैं। यह लोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जनता का शोषण करने और लोगों को प्रताड़ित करने का काम करते हैं। सितंबर के महीने में जब विधानसभा के चुनाव होंगे तो बड़े बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनेगी।

Leave a comment