SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया लेकिन, इस दौरान उनके बल्ले योगदान ना के बराबर रहा है। उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है।
ऐसे में टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की नजर उन पर है। साथ में ये भी सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या उनकी टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कप्तानी भी उनके हाथ से जा सकती है।
सूर्यकुमार के लिए करो या मरो
आईपीएल के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड दौरे पर जाना है। आयरलैंड दौरा कप्तान सूर्यकुमार के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। ये दौरा तय कर सकता है कि वो 2028 में होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स में खेलेंगे या नहीं। इनमें लॉस एंजेलिस ओलंपिक के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल है जो कि ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होना है। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि सेलेक्शन कमेटी उनको कब तक टीम इंडिया में मौके देती है। क्योंकि 2028 तक उनकी उम्र 38 साल हो जाएगी।
सूर्यकुमार के लिए चुनौती बढ़ी
सूर्यकुमार यादव पर बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि भले ही सूर्या अभी टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन, उन्हें ये भी सुनिश्चित करना होगा कि एक बल्लेबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहे। जाहिर सी बात है कि वो इंग्लैंड और आयरलैंड पर टीम इंडिया को लीड करेंगे लेकिन, उसके बाद 2028 तक खेलना प्रदर्शन पर निर्भर होगा। बता दें सूर्यकुमार के लिए 2025 का साल बेहद खराब रहा। पिछले साल उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी कम हो गया और वे एक भी अर्धशतक नहीं बना सके।