Bihar News: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। साथ ही विजय चौधरी और बिजेंज्र प्रताप यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सरकार के गठन के साथ सबसे ज्यादा सवाल शराबबंदी को लेकर हो रहा है। सवाल ये उठ रहा है कि क्या शराबबंदी खत्म होगी?
क्या सम्राट चौधरी सरकार में शराब पर लगा बैन खत्म होगा? क्योंकि शराबबंदी हटाने के जदयू विधायक ने उठा दिए हैं। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने नए सम्राट चौधरी बनते ही शराबबंदी पर बात करने की बात कही है।
शराबबंदी पर विचार हो- अनंत सिंह
शराबबंदी पर लगी रोक खत्म करने के लिए मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से बात करेंगे। हालांकि, जनता दल यूनाइटेड के आलाकमान ने इस शराब पर लगा बैन या कहें शराबबंदी के कानून को छेड़ने से मना कर दिया है। दूसरी तरफ अनंत सिंह ने सीधे कहा कि शराब चालू होना चाहिए। अभी जो सूखा नशा युवा कर रहा है, वह ज्यादा खतरनाक हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि शराबबंदी पर पुनर्विचार करना चाहिए।
आगे नहीं लड़ेंगे चुनाव
इसस पहले अनंत सिंह ने अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं। नीतीश कुमार के द्वारा सीएम पद छोड़ने के बाद उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि वह अब अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि अब उनके बेटे सियासी उत्तराधिकारी होंगे। बता दें कि अनंत सिंह की नीतीश कुमार और ललन सिंह के करीबी नेताओं में होती है। 2025 के विधानसभा चुनाव में उनको मोकामा से जदयू ने टिकट दिया था। उन्होंने राजद के प्रत्याशी वीणा देवी को 28,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।