KhabarFast

25 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे या होगा कामकाज? ब्रांच पर जानें से पहले पढ़े पूरा अपडेट

Sachin Kumar | 24 Apr, 2026

Bank Holiday: अगर आप शनिवार यानी 25 अप्रैल को बैंक जाकर जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर जान लें। कई बार छुट्टियों की सही जानकारी न होने के कारण लोगों को बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में पहले से आवश्यक जानकारी होना आपके समय और मेहनत दोनों को बचा सकता है। अक्सर नौकरीपेशा लोग बैंक ब्रांच से जुड़ा काम शनिवार के दिन खत्म करते हैं। अगर आप भी कल बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक ब्रांच बंद होगी या नहीं।

शनिवार 25 अप्रैल को खुले होंगे बैंक?

दरअसल, 25 अप्रैल को महीने का चौथा पड़ रहा है और RBI के नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक छुट्टी रहती है। वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक ब्रांच खुल रहती है। कल यानी 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार है। यानी, कल सभी राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक के कामकाज ठप रहने वाले हैं। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग,यूपीआई और ATM जैसी सुविधाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी, इसलिए जरूरी काम इन्हीं के जरिए खत्म किए जा सकते हैं।  

Also read: पेंशनधारकों के लिए सरकार का तोहफा! इन लाभार्थियों को मिल सकता है बड़ा फायदा