KhabarFast

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

Sachin Kumar | 19 Apr, 2026

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था। मैंने खुद से कहा मैं वापसी क्यों नहीं कर सकता। मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर लौटूंगा।

वैसे तो श्रेयस अय्यर के खेल की पूरी दुनिया कायल है। वह भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू करने के बाद से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर चोट से उबर कर वापसी करने के बाद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। मौजूदा समय में वह आईपीएल के 19वें सीजन में व्यस्त हैं। जहां वह पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में टीम विजय रथ पर सवार है।

श्रेयस का आईपीएल में प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर के बल्ले से चार पारियों में 203 रन निकले हैं। वह टूर्नामेंट में वह तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। वहीं बात करें उनके आईपीएल प्रदर्शन के बारे में तो 137 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्होंने 136 पारियों में 35.13 की औसत से 3934 रन बनाए हैं।  आईपीएल में अय्यर के नाम 30 अर्धशतक लगाए हैं। 97 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है। आईपीएल  में वह दिल्ली और कोलकाता के लिए भी खेल चुके हैं। 

Also read: बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

श्रेयस का भारतीय क्रिकेट में योगदान

श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट  में शानदार प्रदर्शन के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाई। 2021 में टेस्ट डेब्यू पर शतक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 500+ रन, और IPL 2024 में KKR को खिताब जिताना उनके करियर के प्रमुख पड़ाव हैं। उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 811 रन बनाए हैं। साथ ही 76 वनडे मैच में 2977 रन ठोक चुके हैं। 51 टी20 मैचों में 1104 रन बना चुके हैं।