KhabarFast

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

Sachin Kumar | 17 Apr, 2026

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की एंटी-करप्शन यूनिट ने टी20 विश्व कप 2026 के एक मुकाबले की जांच शुरू कर दी है। इस मुकाबले में मैच फिक्सिंग की आशंका जताई जा रही है।

टी20 विश्व कप 2026 का 31वां मैच कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मुकाबल में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा की एक ओर से कराया गया ओवर संदेह के घेरे में है। साथ ही कनाडा में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हो रही है। दरअसल, सीबीसी की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री जारी की गई है। डॉक्यूमेंट्री में घरेलू और इंटरनेशनल स्तर पर आईसीसी नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

Also read: David Warner: नशे में धुत डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, क्या PSL में कर पाएंगे वापसी; अब कोर्ट में होगी पेशी

आईसीसी ने शुरू की जांच

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईसीसी की निगाहें न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर पर टिकी हुई है। कनाडा की ओर से पांचवां ओवर दिलप्रीत बाजवा ने फेंका था। उस ओवर में उन्होंने नो बॉल फेंकी , लेग साइड पर वाइड डाली और कुल 15 रन दिए थे। दिलप्रीत से पहले कनाडा के पेसर जसकरण सिंह और डिलोन हेलिगर भी महंगे ओवर फेंक चुके थे। इसके अलावा स्पिनर साद बिन जफर ने तीसरा ओवर मेडन डाला था। 

डॉक्यूमेंट्री आने के बाद जांच शुरू

हाल ही में कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के प्रोग्राम The Fifth State ने करप्शन, क्राइम और क्रिकेट नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। उस डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के बाद जांच शुरू की गई।  डॉक्यूमेंट्री में कनाडा क्रिकेट बोर्ड के अंदरूनी मामलों, प्लेयर सिलेक्शन में दबाव और मैच से जुड़े संदिग्ध गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं। दूसरी एक पुरानी टेलीफोन रिकॉर्डिंग से जुड़ी है। जिसमें तब के कोच खुर्रम चोहान ने दावा किया था कि कनाडा के सीनियर बोर्ड सदस्य कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के दबाव बना रहे थे।