Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ये घटना ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा के डेरा गांव की है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दोस्त के संग नदी में नहाने के दौरान एक दोस्त को बचाने के चक्कर में 6 दोस्त नदी में कदे थे। वहीं, चार दोस्तों की मौत से हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया।
चार युवक की हुई मौत
हालांकि, काफी प्रयासों के बाद निजाम पुत्र मोबिन और मोनू रैदास पुत्र धर्मेंद्र रैदास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, 20 वर्षीय हसीबुद्दीन, शाहिद , अंश और प्रजापति,की डूबने से मौत हो गई। सभी युवक ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव के रहने वाले थे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने कहा कि चारों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा नदी के गहरे हिस्से में चले जाने के कारण हुआ।