Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अभी तक कई परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। अब लोगों का आवागमन आसान बनाने के लिए फोन लेन सड़क की मंजूरी मिल गई है। ये फोर लेन बुंदेलखंड से अवध की ओर जाएगा। बांदा-टांडा मार्ग को फोर लेन बनाने के की दिशों में एनएचएआई ने बड़ी पहली की है।
वाहनों के बढ़ते आवागमन को देखते हुए एनएचएआई ने लगभग 300 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 6500 करोड़ रुपए की लागत का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये फोर लेन बांदा, फतेहपुर, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर को जोड़ता है।
लोगों को जाम से मिलेगा छूटकारा
इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। खासकक गिट्टी और मौरंग से लदे वाहन वाहनों के कारण सड़त पर दवाब तेजी से बढ़ा है। इसका ध्यान रखते हुए एनएचएआई ने मार्ग के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया है। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के लोग भी आवागमन करते हैं। सड़क संकरी होने के कारण यहां आए दिन ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। जिससें आम लोगों दिक्कत होती है और ईंधन भी बर्बाद होते हैं।
एनएचएआई का क्या है प्रस्ताव
एनएचआई के प्रस्ताव के अनुसार बांदा-टांडा फोर लेन सड़क 300 किलोमीटर लंबा मार्ग डिवाइडर युक्त होगा। ताकी वाहन अपनी दिशा में सुरक्षित तरीक से आवागमन कर सके और दुर्घटना की आशंका कम हो। बताया जा रहा है कि फतेहपुर जिले में दो पुल, एक फ्लाइओवर ब्रिज और एक आरओबी के निर्माणा का भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा बहुआ और शाह में भी बाईपास बनाने की योजना है। वहीं, सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।