KhabarFast

Uttar Pradesh News: वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा बुलडोजर, हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने जमकर चलाई लाठियां

Sachin Kumar | 17 May, 2026

Uttar Pradesh News: लखनऊ में वकीलों के अवैध चैबरों पर बुलडोजर चला है। हाईकोर्ट के आदेश पर यह एक्शन लिया गया। नगर, निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलों ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके कारण पुलिस-प्रशासन से उनकी बहस भी हुई।

वहीं, हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया। दूसरी तरफ एक वकील ने खुद को चैंबर में बंद कर लिया। उसने कहा कि हमे कोई नोटिस नहीं मिला है। सिर्फ चैंबर तोड़े जा रहे हैं।

वकीलों ने किया हंगामा

आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य भवन व कचहरी के आसपास बने वकीलों के 240 अवैध चैंबर तोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए थे। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए थे। वकीलों को खुद अवैध चैंबर हटाने का मौका भी दिया गया था। हालांकि, समय सीमा पूरी होने के बाद इन चैंबरों को नहीं हटाया गया। जिसके बाद बुलडोजर एक्शन लिया गया। वकीलों के हंगामे के मद्देनजर पीएसपी को तैनात किया गया था।  

Also read: यूपी में श्रमिकों के लिए पंजीकरण हुआ आसान, आधार कार्ड से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

अन्य जगहों पर भी कार्रवाई होगी

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य रूप से स्वास्थ्य भवन चौराहे से चकबस्त चौराहे की सड़क पर, सदर तहसील व निबंधन कार्यालय, रेजिडेंसी से सीएमओ, स्वास्थ्य भवन से जिला सत्र न्यायालय की ओर सड़क पर अवैध चैंबर बनाए गए हैं। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। हालांकि, इससे पहले कुछ वकीलों ने अपना चैंबर खाली कर दिया है। जिन लोगों ने सड़क,फुटपाथ,नाले-नालियों पर कब्जा कर चैंबर व फोटो कॉपी की दुकाने बनाई हैं, उनमें अधिकतक प्रभावी लोग बताए जा रहे हैं।