KhabarFast

US-Iran Ceasefire: ट्रंप का बड़ा फैसला, शांति की बात लेकिन होर्मुज पर कड़ा एक्शन जारी

Parth Jha | 22 Apr, 2026

US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्धविराम हो गया है, लेकिन हालात अभी भी बेहद नाजुक स्थिति में बने हुए है। ट्रंप ने सीजफायर का खुद ऐलान किया है। वहीं दूसरी यह भी साफ कर दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारी नाकेबंदी जारी रहेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि, इस तथ्य के आधार पर कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से बंटी हुई है। जो कि कोई हैरानी की बात नहीं है और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर तथा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के अनुरोध पर, हमसे कहा गया है कि हम ईरान पर अपना हमला तब तक के लिए रोक दें, जब तक कि उनके नेता और प्रतिनिधि कोई एकमत प्रस्ताव लेकर नहीं आ जाते। इसलिए मैंने अपनी सेना को निर्देश दिया है कि वह नाकेबंदी जारी रखे और बाकी सभी मामलों में तैयार और सक्षम रहे; और इसलिए मैं युद्धविराम को तब तक के लिए बढ़ा रहा हूं, जब तक कि उनका प्रस्ताव जमा नहीं हो जाता और चर्चाएं। चाहे किसी भी नतीजे पर पहुंचें। पूरी नहीं हो जातीं।

Also read: शांति वार्ता रद्द होते ही ओमान की खाड़ी में तनाव, ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन से किया हमला

टली पाकिस्तान की यात्रा

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप के 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट को देखते हुए जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि अमेरिका ईरानियों की ओर से एक एकीकृत प्रस्ताव का इंतज़ार कर रहा है। पाकिस्तान की यात्रा आज नहीं होगी। आमने-सामने की मुलाकातों से जुड़ी कोई भी और जानकारी व्हाइट हाउस द्वारा ही दी जाएगी।