UP News: यूपी के लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं होने पर सीएम आवास से यूपी विधानसभा तक 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,"नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन को बाधित करने और सदन में उस प्रस्ताव को गिराने के खिलाफ देशभर में जो आक्रोश रैली निकल रही है उस आक्रोश रैली के क्रम में आज उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस,समाजवादी पार्टी, TMC, DMK और INDI गठबंधन के उन सभी सहयोगियों का विरोध करने के लिए आज लखनऊ में भी मातृशक्ति के द्वारा ये आक्रोश प्रदर्शन किया गया है। इस आक्रोश प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले आप सभी बहनों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। ये कांग्रेस हो या सपा इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है इनके कृत्य महिला विरोधी हैं और आज देशभर में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहा है।
लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आज बहनों के नेतृत्व में ये आक्रोश मार्च कांग्रेस, सपा, TMC,DMK के महिला विरोधी आरक्षण के खिलाफ जो देशभर में आज आमजन और खासकर आधी आबादी में आक्रोश है उसका प्रतीक लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा। आज यहां हजारों की संख्या में बहनें इस आक्रोश मार्च का हिस्सा बनने आई हैं आक्रोश मार्च यहां से प्रारंभ होगा।