UP Board Result Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 गुरुवार को जारी कर दिया है। अब छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के करीब 8,000 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। बोर्ड के अनुसार, इस साल कुल 52,30,184 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 27,50,843 छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 24,79,341 छात्रों ने कक्षा 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट देखने के लिए छात्र को सबसे पहले “Uttar Pradesh Board Exam Results 2026” टैब पर जाना होगा। इसके बाद कक्षा 10 या 12 का चयन करके जरूरी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, ईमेल, फोन नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
रिजल्ट चेक करने का दूसरा तरीका
दूसरा तरीका आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in है। यहां होमपेज पर “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर रोल नंबर डालकर सबमिट करने पर रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई रिजल्ट की घोषणा
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई है। इसके बाद सभी वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं। छात्र अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें और किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत बोर्ड या स्कूल से संपर्क करें। इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है और अब आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।