KhabarFast

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच ईरान में टेंशन! जानें राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने क्यों दिया इस्तीफा

Sachin Kumar | 01 Jun, 2026

Iran's President Resign: अमेरिका-ईरान में भले ही अभी युद्धविराम चल रहा है लेकिन, तनाव खत्म नहीं हुआ है। ईरान के भीतर भी टेंशन चल रही है। ईरान के राष्ट्रपति मसूज पेजेश्कियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मसूज पेजेश्कियन ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा दे दिया है।

पेजेश्कियन ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति और उनकी सरकार को देश के बड़े और अहम फैसलों से लगभग बेदखल कर दिया है। इस चिट्ठी में पेजेश्कियान ने इस्लामिक रिवोल्यनूशनरी गार्ड कॉर्प्स पर भी गंभीर आरोप लगाए।

पेजेश्कियान ने लगाए गंभीर आरोप  

पेजेश्कियान ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र और शासन अब पूरी तरह से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडरों का कंट्रोल हो चुका है। जिससे सरकार सही तरीके से काम नहीं कर पा रही है। इसी कारण से उन्होंने तत्काल इस्तीफा देने का फैसला किया है। पेजेश्कियान का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब ईरान और अमेरिका की पीस डील लगभग आखिरी चरण में हैं। अपनी चिट्ठी में पेजेश्कियान ने साफ तौर पर कहा कि ईरान का पूरा प्रशासनिक ढांचा अब अपने आधिकारिक और कानूनी रास्तों से भटक चुका है।  

Also read: भारत दौरे से पहले रुबियो का बड़ा बयान, कहा - जितना तेल लेना चाहे, अमेरिका...

आईआजीसी का पूरे सिस्टम पर कंट्रोल

देश के बड़े और बेहद अहम नीतिगत फैसलों से राष्ट्रपति और उनकी चुनी हुई सरकार को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया गया है। आईआरजीसी ने पूरे देश के सिस्टम को अपने कंट्रोल में ले लिया है। बता दें कि पिछले कई महीनों से सरकार और आर्मी के बीच मनमुटाव चल रहा है। बताया जा रहा है कि आईआरजीसी ने धीरे-धीरे राष्ट्रपति के कई अधिकारों को छीन लिया था। पेजेश्कियान की सरकार एक कार्यकारी और राजनीतिक गतिरोध में फंसा हुआ है।