KhabarFast

Success Story : सोशल मीडिया से की पढ़ाई, 2 बार क्रैक की UPSC; पहले IPS व फिर बनी IAS

Parth Jha | 01 Jun, 2026

Success Story : UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। कुछ युवा कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास करने में असफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ होनहार युवा पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर सफलता प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 2 बार UPSC एग्जाम क्रैक कर बड़ी सफलता हासिल की।

हम बात कर रहे है दिल्ली की रहने वाली IAS अफसर पूजा गुप्ता की। आईएएस पूजा गुप्ता ने अपनि कड़ी मेहनत से एक नहीं 2 बार UPSC एग्जाम क्रैक किया। 2018 में UPSC में 147 लाकर पूजा गुप्ता IPS अधिकारी बनीं। लेकिन पूजा के दादाजी चाहते थे कि वह IAS ऑफिसर बनें और इसी सपने को पूरा करने के लिए अपनी पहली नौकरी के साथ आईएएस बनने की तैयारी की।

UPSC CSE 2020 में AIR 42 लाकर टॉप किया और IPS की नौकरी छोड़कर IAS अफसर बन गई।

Also read: Success Story: 5 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, छठे प्रयास में IAS बनीं प्रियंका गोयल, पढ़ें इनकी कहानी

मेडिकल की भी तैयारी

पूजा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और उनकी मां सब-इंस्पेक्टर हैं। अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मेडिकल की तैयारी में लग गईं। अपनी मां को वर्दी में देखकर उन्हें भी सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा मिली।

2018 में बनीं IPS

पूजा ने टाइम मैनेजमेंट और सही स्टडी स्ट्रैटेजी फाॅलो करके पहले ही प्रयास में UPSC CSE जैसी कठिन परीक्षा पास की। UPSC CSE 2018 में ऑल इंडिया रैंक 147 लाकर IPS बन गईं।

IPS अधिकारी बनने के बाद भी पूजा नौकरी के साथ-साथ तैयारी में लगी रहीं। UPSC CSE 2020 में ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल कर टाॅपर बनीं और अपने दादाजी का सपने को पूरा किया। Success Story पहली नौकरी छोड़कर आईएएस बनीं।

Also read: Success Story: दो बच्चों की जिम्मेदारी, समाज के ताने और फिर KVS में नौकरी, यहां पढ़ें ममता के संघर्ष की कहानी

ऐसे की तैयारी

पूजा ने इंटरनेट और यूट्यूब की मदद ली। Success Story यूट्यूब वीडियोज में उन्होंने टाॅपर्स के इंटरव्यू देखें जिससे उन्हें सही स्ट्रैटेजी के साथ आगे बढ़ने का मौका मिला।