KhabarFast

शुभेंदु अधिकारी या दिलीप घोष, किसके हाथों में होगी बंगाल की बागडोर; सीएम की रेस में 5 नाम शामिल

Sachin Kumar | 05 May, 2026

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। 294 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर सत्ता हासिल करने के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। वहीं, लगातार 3 बार से सत्ता पर काबिज टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सीमट और इस तरह चौथी बार सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हो गया।

दूसरी तरफ भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाने के लिए तैयार है लेकिन, सवाल है कि मुख्यमंत्री बनेगा कौन? शुभेंदु अधिकारी या दिलीप घोष या कोई नया चेहरा सामने आएगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम शामिल हैं, उन्हें में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। चलिए जानते हैं पांचों नेताओं के नाम

शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता हैं। वह वर्तमान में नंदीग्राम सीट से विधायक हैं और इस बार के चुनाव में दो सीटों से जीत हासिल की है। उन्होंने नंदीग्राम से जीत हासिल की और भवानीपुर से ममता बनर्जी को भी पटखनी दी है। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष है। इस लिहाज से देखे तो वह मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं।

दिलीप घोष

दिलीप घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा के ताकतवर नेताओं में से एक हैं। वह बंगाल भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिलीष घोष ने अपनी राजनीतिक यात्रा RSS के प्रचारक के तौर पर शुरुआत की थी। वह 2014 में भाजपा में शामिल हुए और 2015 में बंगाल भाजपा अध्यक्ष बनाए गए थे। दिलीप घोष भी बंगाल में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

सुकांत मजूमदार

सुकांत मजूमदार पश्चिम बंगाल के बालुरघाट लोकसभा सीट से लगातार 2 बार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं। वह पहले बंगाल भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में वह भी सीएम पद के उम्मीदवार हैं।  

Also read: 'लंबे समय से चले आ रहे मतभेद के कारण...' AAP छोड़ने और FIR दर्ज होने पर संदीप पाठक ने तोड़ी चुप्पी

अग्निमित्रा पॉल

अग्रिमित्रा पॉल पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जानी-मानी नेता हैं। उन्होंने विधानसभा में आसनसोल दक्षिण सीट से जीत हासिल की हैं। वह पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की कमान भी संभाल चुकी हैं।

रूपा गांगुली 

रूपा गांगुली हिंदी और बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। वह महाभारत सीरियल में द्रौपदी के रोल से प्रसिद्ध हुई थीं। वह राज्यसभा सांसद और बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस लिहाज से देखें तो रूपा गांगुली भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं।